अमेरिका में सिखों की पहचान पर फिर उठे सवाल, विवादित पोस्टर से मचा बवाल : सिख संगठनों ने कहा—रंग, पगड़ी और पहचान के आधार पर भेदभाव चिंताजनक

by

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के सोशल मीडिया पोस्टर में ‘मिस्टर सिंह’ का जिक्र

वॉशिंगटन। अमेरिका में सिख समुदाय को उनकी पहचान, पहनावे और शक्ल-सूरत के आधार पर निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी एक विवादित पोस्टर ने इस मुद्दे को नई बहस के केंद्र में ला दिया है।

पोस्टर में भूरे रंग के एक व्यक्ति को ट्रांसफॉर्मर जैसे रोबोट के सामने दिखाया गया था। पोस्टर पर “America for Americans” यानी “अमेरिका अमेरिकियों के लिए” लिखा था। इसके साथ ही एक संदेश में कथित तौर पर लिखा गया—“हमारी सड़कों से हटो, आपको गाड़ी चलाना नहीं आता, मिस्टर सिंह।” विवाद बढ़ने के बाद पोस्टर को सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

‘सिंह’ उपनाम के इस्तेमाल पर सिख संगठनों का विरोध

पोस्टर में ‘सिंह’ उपनाम के इस्तेमाल को लेकर सिख संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। सिख गठबंधन ने इसे सिख समुदाय की पहचान और शक्ल-सूरत को निशाना बनाने वाला उदाहरण बताया।

संगठन का कहना है कि 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के 25 साल बाद भी अमेरिका में सिखों को उनके रूप-रंग, पगड़ी और दाढ़ी के कारण संदेह और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

9/11 के बाद बढ़े थे सिखों को निशाना बनाने के मामले

अमेरिका में सिख समुदाय के खिलाफ नस्ली और धार्मिक भेदभाव का इतिहास पुराना है। 9/11 आतंकी हमलों के बाद पगड़ी और दाढ़ी रखने वाले कई सिखों को मुस्लिम समझकर निशाना बनाया गया। इसके बाद सिख समुदाय के खिलाफ हिंसा, धमकी और घृणा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रही हैं।

2025 में सिख विरोधी घृणा अपराध के 177 मामले

एफबीआई के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 2025 में सिख विरोधी घृणा अपराध के 177 मामले दर्ज किए गए। सिख संगठनों का कहना है कि यह संख्या समुदाय के खिलाफ बढ़ते नस्ली पूर्वाग्रह और नफरत की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

सिख संगठनों ने अमेरिकी प्रशासन से ऐसी सामग्री और घटनाओं को गंभीरता से लेने तथा समुदाय की पहचान और सुरक्षा को लेकर स्पष्ट कदम उठाने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Talwara Block Excels in District-Level

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /Nov 05 : Students from Talwara Block displayed remarkable talent and determination at the district-level primary sports competitions, achieving commendable success across various events and earning accolades for their block.In wrestling...
article-image
पंजाब

विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल तख्त से अनुमति लेगी कांग्रेस: बाजवा

बरनाला : पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक 3 से 10 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया : धान के खेतों में ड्रोन मिला, बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके)

फिरोजपुर : फिरोजपुर सीमा के पास बीएसएफ द्वारा एक ड्रोन की बरामदगी की गई है। बीएसएफ ने शाम के वक्त खुफिया सूचना के आधार पर चक भांगे वाला के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!