खालसा कालेज के स्टाफ के रुके वेतन के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विद्या फंड में से 92 लाख की सहायता जारी

by

समूह स्टाफ द्वारा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट धामी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया
गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अनकवर्ड स्टाफ का पिछले रुके वेतन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अपने विद्या फंड में से 92 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की गई है। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने अनकवर्ड स्टाफ के साथ कालेज मैनेजमेंट के धन्यवाद के लिए रखी गई बैठक के दौरान कोरोना महामारी तथा सरकार द्वारा स्कालरशिप की राशि जारी न किए जाने के कारण उपरोक्त स्टाफ का वेतन रुका पड़ा था। उन्होंने बताया कि कालेज मैनेजमेंट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्टाफ के हित में बड़ा फैसला लेते हुए बकाया वेतन के लिए सहायता राशि जारी की गई है। जिसका चैक मुख्य कार्यालय एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सौंपा गया है। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह तथा समूह स्टाफ की तरफ से शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह धामी के अलावा एजुकेशन कमेटी एवं समूह मैंबर्स का इस आश्रय को लेकर आभार व्यक्ति किया गया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि अब स्टाफ का वेतन अप-टू डेट हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की तीनों यूनिवर्सिटी में कॉमन कैलेंडर होगा, पंजाब सरकार के पोर्टल से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ : पंजाब की तीन यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, अब एक कॉमन कैलेंडर फॉलो करेंगी। तीनों यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस भी पंजाब सरकार के एडमिशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

माहिलपुर, 25 अक्तूबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एएसआई...
Translate »
error: Content is protected !!