अमृतपाल ने कपड़े बदले और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागा : अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया

by

चंडीगढ़ :तीन दिन, 116 लोग गिरफ्तार फिर भी वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का कुछ भी सुराग नहीं मिल रहा है और अभी तक पंजाब पुलिस हाथ खाली हैं। अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का है। उधर, पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अमृतपाल भेष बदल कर भागने में सफल रहा है। उसने शाहकोट में अपना कपड़े बदल पैंट-शर्ट और गुलाबी पगड़ी पहनी और बाइक से भागा है। इससे पहले वह ब्रेजा कार से नंगल अंबिया स्थित गुरुद्वारा साहिब भी गया। बताया जा रहा है कि यहां उसने खाना भी खाया। सुखदीप और गौरव ने अमृतपाल को दो मोटरसाइकिल मुहैया करवाई थी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है। इससे पहले अमृतपाल का एक नया सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। टोल प्लाजा में उसे एक कार में जाते देखा गया है। यह वीडियो शनिवार रात लगभग साढ़े 11 बजे का। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमृतपाल सिंह नंगल अंबिया गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब गया था। यहां अमृतपाल ने कपड़े बदले और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागा है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। वहीं मदद करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
IG सुखचैन सिंह ने जानकारी दी कि अमृतपाल सिंह अंत में अपने चार साथियों मनप्रीत मन्ना निवासी नवा किला शाहकोट, गुरदीप दीपा निवासी बल नकोदर, हरप्रीत एलिया हैप्पी और गुरभेज भेज्जा की मदद से ब्रीजा कार में भागा था। यह ब्रेजा कार को पुलिस ने मनप्रीत मन्ना के घर से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मन्ना, दीपा, हैप्पी और भेजा को भी अरेस्ट किया है। पुलिस को ब्रेजा कार में से एक 315 बोर राइफल, तलवारें और वॉकी टॉकी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अमृतपाल सिंह को वह नंगल अंबिया के गुरुद्वारा में ले गए थे। वहां अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदला। उसने पेंट-शर्ट पहना और अपनी किरपाण भी वहीं छोड़ गया। वह यहां से तीन अन्य लोगों की मदद के साथ मोटरसाइकिल पर आगे फरार हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल की गढ़शंकर में बैठक आयोजित : पंजाब सरकार का सारा ध्यान केजरीवाल की सेवा संभाल पर – प्रेम सिंह चंदूमाजरा –

गढ़शंकर, 23 नवम्बर : शिरोमणि अकाली दल बादल की गढ़शंकर में एक विशेष बैठक पूर्व विधायक स. सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने मान सरकार पर साधे निशाने : कांग्रेस को भी दी नसीहत दें डाली

बठिंडा :   जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी और विरोध के बीच रविवार को बठिंडा के कोटशमीर में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हुई। इस रैली...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
Translate »
error: Content is protected !!