जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी : दुबई के रास्ते भारत भेजा आईएसआई ने

by

चंडीगढ़ : आईएसआई ने अमृतपाल सिंह को तैयार किया और जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया। इससे पहले आंतकी रिंदा और अर्शदीप सिंह डल्ला का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है लेकिन उनके माध्यम से वह सीधे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नापाक इरादों से बाज नहीं आ रही है। पंजाब में उग्र अमृतपाल सिंह उसी की ही उपज है।
आईएसआई अब भारत में युवाओं का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में कर रही है। इसी कड़ी में उसने पंजाब में अमृतपाल के रूप में नया प्रयोग किया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमृतपाल की आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात दुबई में हुई। आंखों के इलाज के दौरान पहली बार अमृतपाल आईएसआई के गुर्गों से मिला। इन एजेंटों में कुछ पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तान समर्थक भी हैं। दरअसल, उन्होंने भांप लिया था कि अगर अमृतपाल का इस्तेमाल किया तो अच्छा फायदा हो सकता है।
इस बीच अमृतपाल सिंह को जॉर्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया।
अमृतपाल की हर हरकत पर केंद्र की खुफिया एजेंसियों की निगाहें थीं। चार महीने पहले ही उस पर कार्रवाई को कहा था। इसके अलावा दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतपाल सिंह के मामले को गंभीरता से उठाया था। फरवरी महीने में उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। साथी को छुड़वाने के खातिर अमृतपाल ने भीड़ के साथ अजनाला थाने पर हमला किया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ एक्शन की रणनीति बनाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने का कोई अधिकार नहीं; ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठा, इसलिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जाए : मनीष तिवारी

चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए बनाई जाने वाली समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाए चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस में फिर बढ़ी कलह! चन्नी के तेवर से हाईकमान नाराज, सख्त कार्रवाई के संकेत

पार्टी लाइन से अलग रैलियों ने बढ़ाई चिंता; राजा वड़िंग को मंच से दूर रखने पर भी उठे सवाल, समर्थकों ने कहा- ‘चन्नी को बनाएंगे सीएम फेस’ चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी एक बार...
Translate »
error: Content is protected !!