फूड बिजनेस आपरेटर( हर छोटे से बड़े) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य : 4 सर्विलेंस व 7 इनफोर्समेंट सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे

by

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006
होशियारपुर, 29 मई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर में चैकिंग के दौरान खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के रंगले व स्वस्थ पंजाब के सपने को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने 4 सर्विलेंस सैंपल लिए, जिनमें फगवाड़ा चौक स्थिल बिन्नू दी हट्टी से हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, मंजीत किराना स्टोर होशियारपुर से गर्म मसाला व कश्मीरी मिर्च शामिल है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल के लिए यह सैंपल फूड टैस्टिंग लैबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे गए हैं लेकिन इन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा 7 इनफोर्समेंट सैंपल लिए गए, जिनमें माहिलपुर हाईवे पर दो वाहनों से दूध के चार सैंपल व जनरल किराना स्टोर माहिलपुर-जेजों रोड से खाद्य पदार्थों के 3 लिए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार जिले में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध व साफ सुथरी खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखबीर सिंह ने कहा कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA अनमोल गगन मान समेत चार आप नेताओं पर आरोप तय : पुलिस के साथ झड़प का मामला

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शनिवार को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान सहित आम आदमी पार्टी  के चार नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन आप नेताओं पर फरवरी 2021 में पंजाब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हलोमाजरा में अवैध कब्जों पर चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : चार एकड़ जगह खाली करवाई

चंडीगढ़ l पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा हलोमाजरा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए 13 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया इसमें चार एकड़ जगह खाली करवाई गई इस...
article-image
पंजाब

ज़िला भाषा दफ़्तर होशियारपुर ने करवाए ज़िला स्तरीय शानदार कविता गायन और साहित्य सृजन प्रतियोगिताएं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन, भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह ज़फ़र के दिशा-निर्देश और ज़िला भाषा अधिकारी होशियारपुर जसप्रीत कौर की अगुवाई में पंजाबी भाषा और संस्कृति...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!