महिला से मारपीट : पति, देवर, देवरानी व ससुर पर मुकदमा दर्ज

by

माहिलपुर – महिला के साथ मारपीट करने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो का सज्ञान लेते हुए माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर, देवरानी व ससुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में पीड़िता मनजीत कौर पत्नी दिलावर सिंह निवासी बाघोरा रोड माहिलपुर ने बताया कि वह नशा मुक्ति केंद्र नंगल खुर्द में साफ सफाई का काम करती है। उसने बताया कि 1 नवंबर को सुबह आठ बजे वह काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी तो उसकी ससुर बख्शीश सिंह गांधी जोकि बसपा के नेता है ने बहसबाजी शुरू कर हाथापाई करने लगे। उस ने बताया कि इस दौरान उसके देवर परमिंदर सिंह उर्फ जोनी जिसने हाथ में लोहे की राड पकड़ी हुई थी के साथ हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके पति दिलावर सिंह डंडे से मेरी पिटाई करने लगा और परमिंदर सिंह की पत्नी नीशु ने भी डंडे से हमला कर पिटाई करने लगे। मनजीत कौर के बयान पर पुलिस ने ससुर बख्शीश सिंह गांधी, पति दिलावर सिंह, देवर परमिंदर सिंह व देवरानी नीशू के विरुद्ध धारा 341, 323 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा बिभिन्न स्कूलों में आयोजित ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा में 351 विधार्थियों ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर ।  सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. गढ़शंकर ने अलग-अलग स्कूलों में ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा करवाई, जिसका विषय छोटे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेह सिंह और माता गूजर कौर जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला पर गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड में लगा यूएपीए

चंडीगढ़, 9 जनवरी । पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड के मामले में सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा लगाई है।...
article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब में पूरी तरह बदली रणनीति : तरुण चुग पर लगाया दिया दांव

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। इस रणनीतिक फेरबदल के तहत पार्टी ने नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी...
Translate »
error: Content is protected !!