खालसा कालेज गढ़शंकर में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

by
गढ़शंकर, 1 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके साइंस तथा शिक्षा विभाग द्वारा ट्रिपल आई सोसायटी आफ साइंस स्टूडेंट्स, ईईपी तथा आईआईसी के सहयोग से विज्ञान दिवस मनाते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने सृजनात्मक को उत्साहित करने तथा नवीनता के लिए उत्साह बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पोस्टर मेकिंग, पोस्ट पेशकारी के मुकाबले करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच तथा कला को पेश किया। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में किरनदीप कौर ने प्रथम, रवि सीहरा ने द्वितीय तथा सिमरन कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जगदीश सिंह व श्वेता शर्मा ने उत्साह बढ़ाऊ इनाम प्राप्त किया। पोस्टर पेशकारी के मुकाबले में सिमरन कौर तथा मनीषा ने पहला स्थान, भावना तथा स्वाती ने दूसरा स्थान, कोमल, तनप्रीत कौर तनु, धीरज चौधरी व हिमांशु पुरी ने तृतीय स्थान और अभिनंदनी तथा इशिक वर्मा ने उत्साह बढ़ाऊ इनाम हासिल किया। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने मुकाबले के विजेताओं को इनाम वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह समागम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवीनता तथा नई पीढ़ी में नव चेतना के महत्व को मजबूत बनाता है। इस मौके प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉक्टर जानकी अग्रवाल तथा साइंस और एजुकेशन विभाग का स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
पंजाब

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत 

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर  : चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव भज्जल के रेलवे फाटक के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे : 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था, 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे, मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे।।इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला : पंजाब-हरियाणा हाईकॉर्ट ने दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पलवल जिले में पांच साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपित की मौत की सजा को उम्रकैद...
Translate »
error: Content is protected !!