महिला ने की अपने तीन बच्चों की हत्या : मेला दिखाने के बहाने निकली, फिर तीनों बच्‍चों को नहर में फेंका

by

मोहाली : मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया. मोहाली के मटौर गांव में एक कलयुगी मां पर अपने ही तीन मासूम बच्चों को भाखड़ा नहर में फेंकने का गंभीर आरोप लगा है।

इस खौफनाक मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है. ससुराल पक्ष का आरोप है कि महिला बच्चों को मेला दिखाने के बहाने घर से लेकर निकली थी लेकिन उसने खौफनाक कदम उठाते हुए उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नहर से दो मासूम बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं, तीसरे बच्चे की जिंदगी की आस में पुलिस और राहत टीमें लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है. मासूमों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए मोहाली पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए. डीएसपी गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव सहित कई पहलुओं को ध्यान में रखकर सबूत जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल यह गंभीर आरोप ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए हैं. पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही इस दर्दनाक घटना के असली कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.

 

मेले के बहाने साजिश :  ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला शकुंतला देवी बच्चों को मेला दिखाने के बहाने घर से ले गई थी और फिर उन्हें नहर में फेंक दिया।
 दो मासूमों के शव बरामद: राहत और बचाव कार्य के दौरान रोपड़ नहर से दो बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं, जिससे परिवार में मातम पसरा है।
तीसरे बच्चे की तलाश जारी : नहर में डूबे तीसरे मासूम बच्चे को सुरक्षित निकालने या ढूंढने के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
 हर पहलू पर जांच: डीएसपी गुरचरण सिंह के मुताबिक पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

मोहाली के मटौर गांव की रहने वाली शकुंतला देवी पर आरोप है कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों को भाखड़ा नहर में फेंक दिया. महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि वह बच्चों को मेला घुमाने के बहाने घर से लेकर निकली थी, जिसके बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

नहर में डूबे बच्चों को लेकर पुलिस और रेस्क्यू टीम का क्या अपडेट :  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राहत टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें रोपड़ नहर से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं, तीसरे बच्चे का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश की जा रही है ।

डीएसपी गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है. फिलहाल आरोप ससुराल पक्ष ने लगाए हैं, इसलिए पुलिस सभी एंगल से जांच पूरी करने के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचेगी और मामले का खुलासा करेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर में महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी : न्यायिक दंडाधिकारी गीतिका यादव ने महिला प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

ऊना : उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति के सौजन्य से आज ऊना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मंे एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अध्यक्षता न्यायिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता : बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिझड़ी में जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के उपमंडल खोलने व नागरिक अस्पताल बड़सर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा  बड़सर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल …प्रदेश में शीघ्र होगी होम गार्ड की भर्ती : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हिमाचल गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!