फतेहपुर में महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी : न्यायिक दंडाधिकारी गीतिका यादव ने महिला प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

by

ऊना : उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति के सौजन्य से आज ऊना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मंे एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अध्यक्षता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, कोर्ट नंबर 2 गीतिका यादव ने की। कार्यक्रम में अपने संबोधन में न्यायिक दंडाधिकारी गीतिका यादव ने महिला प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून के तहत महिलाओं को बराबर के अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए कई अलग कानून भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए। साथ ही महिलाओं को अपने कर्तव्यों का भी समुचित निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ यदि कोई अत्याचार होता है तो उनकी सहायता के लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता ख्याति यादव तथा पूजा बग्गा ने भी महिलाओं के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान विजय कुमार, महिलामंडल प्रधान निशा देवी, समस्त वार्ड सदस्य, अजय, रेणू, जोगिन्द्र, सीमा, शांति, पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl यदि आप बैंकिंग सेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!