स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया महिला दिवस : महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर

by

ऊना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएमओ डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने बताया कि महिला दिवस दुनिया की सभी महिलाओं के लिए समर्पित है। उन्होंने कहस कि महिलाएं समाज में बहुत ही अहम भूमिका अदा कर रही हैं। वर्तमान में महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिये उनका शिक्षित होना तथा आर्थिक निर्भर होना समाज में परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इस साल के थीम समानता को अपनाना के बारे में भी बताया।
जिला सूचना शिक्षा एवं सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है यदि समाज कन्या भ्रू्रण हत्या के कलंक से मुक्त होगा तथा बेटियां आत्म सुरक्षा के गुण से परिपूर्ण होंगी।
इस अवसर पर हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा की छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता व लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कौशल एवम उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) की छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता और नृत्य प्रस्तूति की गई। भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता ,लघु नाटिका तथा नृत्य के सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीसीसी समन्वयक कंचन माला, कौशल एवम उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) के प्रभारी सत्येन्द्र जैन, स्वेता पठानिया, रूचि ,सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ व नर्सिंग छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस : ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 25 घायल

रोहित जसवाल।  कुल्लू :  आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस 200 फीट खाई में गिर गई। उक्त दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी को हर मौसम में सड़क संपर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ना जरूरी : सांसद हर्ष महाजन ने उठाई मांग

एएम नाथ। नई दिल्ली : सांसद हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चंबा जिले की पांगी घाटी के लिए हर मौसम में सड़क संपर्क को लेकर मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ :13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला 18 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की...
Translate »
error: Content is protected !!