खालसा कालेज दुआरा करवाए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले में नेहा प्रथम

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गांव धमाई के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। इस मौके पर यू.बी.ए. कोआर्डिनेटर डा. अरविन्द्र सिंह तथा मैंबर प्रोफैसर नरेश कुमारी ने रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले करवाए। लेख रचना मुकाबले में नेहा 10वीं कक्षा ने प्रथम स्थान, जतिन राय 9वीं कक्षा ने दूसरा स्थान, सिमरन 8वीं कक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खालसा कालेज के उप प्रिंसिपल जसपाल सिंह तथा स्कूल के प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा ने मुकाबले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने इस प्रयास की यू.बी.ए. टीम को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल अध्यापक मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, नेहा एवं मनजोत कौर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बिना लेट फीस के प्रवेश 15 अगस्त तक होंगे — प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा

गढ़शंकर :  पंजाब विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कक्षाओं के प्रथम भाग (प्रथम सेमेस्टर) में अब...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत : कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ली

चंडीगढ़ : मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
Translate »
error: Content is protected !!