खालसा कालेज दुआरा करवाए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले में नेहा प्रथम

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गांव धमाई के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। इस मौके पर यू.बी.ए. कोआर्डिनेटर डा. अरविन्द्र सिंह तथा मैंबर प्रोफैसर नरेश कुमारी ने रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों के लेख रचना मुकाबले करवाए। लेख रचना मुकाबले में नेहा 10वीं कक्षा ने प्रथम स्थान, जतिन राय 9वीं कक्षा ने दूसरा स्थान, सिमरन 8वीं कक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खालसा कालेज के उप प्रिंसिपल जसपाल सिंह तथा स्कूल के प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा ने मुकाबले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने इस प्रयास की यू.बी.ए. टीम को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल अध्यापक मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, नेहा एवं मनजोत कौर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

सिंगर-रैपर शुभ फिर से एक नए विवाद में फंस गए: लंदन में अपने एक शो में मंच पर पंजाब के नक्शे पर ‘इंदिरा गांधी की हत्या वाली’ तस्वीर के साथ एक हुडी पकड़े देखा गया

जालंधर : पंजाबी-कनाडाई सिंगर-रैपर शुभ,जो हाल ही में खालिस्तान के कथित समर्थन को लेकर निशाने पर थे,अब फिर से एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाबी सिंगर शुभ को हाल ही में लंदन...
article-image
पंजाब

ससपेंड DIG भुल्लर के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा; CBI कोर्ट ने लिया संज्ञान, 16 मार्च को सुनवाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के ससपेंड डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत ने भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस चलाने के लिए संज्ञान ले लिया...
article-image
पंजाब

ममदोट में AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

बाइक पर जा रहे गुरप्रीत सिंह को कार सवार हमलावरों ने बनाया निशाना; नगर पंचायत प्रधान की कार पर भी फायरिंग, चुनावी रंजिश में वारदात का शक फिरोजपुर/ममदोट। फिरोजपुर जिले के ममदोट में शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!