MLA’s की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई , लोकतंत्र के लिए BJP खतरनाक :हरपाल चीमा बोले हिमाचल राजनीतिक संकट पर

by

चंडीगढ़ ; हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक संकट पर पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का काम अब हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया है।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता अब समझ चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एकमात्र काम है विपक्ष की सरकार को गिराना।  बता दें कि कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। कई कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा गया है। कांग्रेस के कई विधायकों ने सीएम सुखविंदर सिंह के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुके है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस ट्रक दुर्घटना में 1 की मौत : मृतक की पत्नी के बयान पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर , 2 नंबवर । थाना माहिलपुर पुलिस ने बस ट्रक दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की मौत होने पर मृतक की पत्नी कमला श्रीवास्तव के बयान पर कार्यवाही करते हुए बस चालक के विरुद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने...
article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में की खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना : हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा – विजय सांपला 

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में वर्मा परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से की गई। यह मूर्ति दो दिन के पूरी...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 6 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 10 पिस्टल मैगजीन बरामद किए बरामद : 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने हथियाक तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!