पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

by
खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष
होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब की आप सरकार की अनदेखी के कारण नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में स्थित दशमेश पार्क में लाखों रुपये की लागत से बानी पानी की टंकी के बंद पड़े होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले सम्बन्धी सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर खन्ना ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस सम्बन्ध में आयोग को पत्र लिखा। खन्ना ने आयोग को बताया कि गर्मियों के मौसम में पीने के पानी की भरी किल्लत होती है। ऐसे में जनता के पैसे से बानी हुई टंकी के होते हुए जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़े तो ये पंजाब सरकार द्वारा जनता के मानवाधिकारों का सीधे तौर पर हनन है। आने वाले गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए खन्ना ने अपने पत्र में आयोग से मांग की है कि सफ़ेद हाथी बन चुकी इस पानी की टंकी को जल्द जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाया जाए ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों को पानी कि किल्लत न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राम राज्य को स्थापित करने के लिए श्री राम को जानना होगा – साध्वी शचि भारती 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज, ऊना (हि.प्र.) में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। आज की कथा में विशेष रूप...
article-image
पंजाब

ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए दी 50 लाख की बड़ी सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए बड़ा योगदान दिया है। मिल के सी.एम.डी. डॉ. राजिंदर सिंह (राजू) चड्ढा और एम.डी. स. असीस सिंह चड्ढा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
article-image
पंजाब

पंजाब में वामपंथी ताकतों को मजबूत करने के लिए आरएमपीआई  दोआबा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को जालंधर में होगा : राम जी दास चौहान

गढ़शंकर। भारतीय इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया इकाई गारशंकर की बैठक कॉमरेड देविंदर राणा की अध्यक्षता में गांधी पार्क गारशंकर में हुई । देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए जिला कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!