कालेवाल फत्तू में सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास जी ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रख्यात समाजसेवी ब्लड मोटीवेट प्रदीप बंगा सहयोग से 20वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख समाजसेवी सेवादार भाई सुखजीत सिंह गुरुद्वारा शहीद बाबा मत्ती साहिब जी डरोली कलां आदमपुर दोआबा के सेवादार भाई हरजिंदर पाल, सेवादार भाई सुखविंदर सिंह जी लक्की बड़े उत्साह से पहुंचे तथा मुख्य अतिथि सेवादार भाई सुखजीत सिंह जी ने सभी व्यवस्थापकों तथा साध संगत की उपस्थिति में रिबन काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा रक्तदाताओं को सम्मान चिह्न तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्होंने कहा कि रक्तदान ही एकमात्र ऐसा दान है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को प्राप्त होता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
समूह मैनेजमेंट ने सेवक भाई सुखजीत सिंह जी और उनके साथियों को गुरु साहिब जी के आशीर्वाद, सिरोपा और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस हार्दिक प्यार और सम्मान के लिए सेवादार भाई सुखजीत सिंह जी मिन्हास जी ने सभी आयोजकों, युवाओं और का हार्दिक आभार व्यक्त किया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने जुर्म कबूला था, अब इससे इनकार क्यों कर रहे ; बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि बहबल कलां फायरिंग केस में हुए नए खुलासों ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप की बेअदबी की घटनाओं और...
article-image
पंजाब

वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 14241 केसों का मौके पर निपटारा

 वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस नगर के दिशा निर्देशों पर आज...
article-image
पंजाब , समाचार

20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। होशियारपुर के एसएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!