62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

by
-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन जोरदार खेल मुकाबले हुए। आज के विभिन्न मैचों के दौरान अमरीक सिंह बैंस, जगजीत सिंह, चरणजीत कुमार बावा, सतविंदर सिंह, जगजीत सिंह गणेशपुर, हरदीप सिंह संघा, रविंदर शर्मा मुख्य अतिथि थे। क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा, महिंदर भाटिया, जमशेर सिंह तंबर, दलजीत सिंह बैंस, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह बैंस, बलजिंदर सिंह संघा की मौजूदगी में खिलाड़ियों से परिचय किया। दिन के पहले कॉलेज वर्ग के मैच में लायलपुर खालसा कॉलेज और संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय की टीमों के बीच ड्रा रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई भी गोल करने में असफल रहीं। अंत में लायलपुर खालसा कॉलेज की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 7-6 के अंतर से मैच जीत लिया। क्लब वर्ग के दूसरे मैच में दिल्ली फुटबॉल क्लब ने रेनबो एथलेटिक्स कलकत्ता को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। कॉलेज वर्ग के तीसरे मैच में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर की टीम ने फुटबॉल अकादमी बड्डों को 5-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर हरनंदन सिंह खाबड़ा, प्रिं. परविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंजी. इस अवसर पर तरलोचन सिंह संधू, बलजिंदर मान, सुहैल गांधी, तरलोचन सिंह, मास्टर बनिंदर सिंह आदि अनेक फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा

मिडिल और सेकेंडरी वर्ग के मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान, विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में शिक्षा विभाग...
article-image
पंजाब

पंजाब में PCS को प्रोमोशन बने IAS ऑफिसर …देखें लिस्ट

चंडीगढ़। पंजाब के छह में से पांच पीसीएस अधिकारी आइएएस बन गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में बुधवार को हुई बैठक में...
article-image
पंजाब

नशीला पदार्थ देकर महिला से 3 लोगों ने किया गैंगरेप

लुधियाना में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, नशीले पदार्थों की आपूर्ति, गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 महीने बाद ऋषि पाल सिंह, परजीत...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
Translate »
error: Content is protected !!