खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

by

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में कालेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समारोह का थीम खुशहाल भविष्य के लिए विज्ञान व तकनोलॉजी। विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कमेस्ट्री विभाग के प्रो विक्रांत राणा व फिजिक्स विभाग की प्रो आरती शर्मा ने भारत के नोबल पुरस्कार विजेता व अंतरराष्ट्रीय विज्ञानी चन्द्रशेखर वेंकटरमन की याद में देश भर में विज्ञान दिवस मनाये जाने के संबंध में जानकारी दी। कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने बताया कि अंग्रेजों के समय गुलामी में जीवन व्यतीत करते हुए विज्ञानी सीवी रमन द्वारा मेहनत से विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया था इसलिए विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रो गणेश खन्ना, उप प्रिं आराधना दुगल सहित कालेज का स्टाफ उपस्थित था।
फ़ोटो….
विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों के साथ संबंधित विभागों के इंचार्ज व प्रिं डॉ जसपाल सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही...
article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस ने सात नये उम्मीदवारों को उतारा मैदान में, 12 पुराने चेहरों पर फिर जिताया विश्वास, 6 उम्मीदवार ऐसे जो पिछली कौंसिल में भी रह चुके है पार्षद

नंगल-आप और अकाली दल के बाद कांग्रेस ने 19 वार्डो से अपने 19 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रदी है। खुद विधान सभा स्पीकर राणा के.पी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण मंत्री ने 9.50 करोड़ रुपए की लागत से दसूहा-कमाही देवी सडक़ का निर्माण कार्य शुरु करवाया : प्रदेश की सडक़ों का कायाकल्प करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

 26 सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा 20.23 किलोमीटर लंबी इस रोड का निर्माण कार्य होशियारपुर/दसूहा, 06 फरवरी: लोक निर्माण मंत्री व बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि प्रदेश की सडक़ों...
Translate »
error: Content is protected !!