एफसी दिल्ली ने टेकरो ऊना को 2-0 से एसबीबीएस खियाला ने एफए पालदी को 1-0 से तो एसजीजीएस माहिलपुर ने पनेल्टी किक में एमएलयू डीएवी फगवाड़ा को 6-5 से दी मात

by

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के पांचवे दिन कालेज वर्ग के पहला मुकाबला श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर व एमएलयू डीएवी कालेज फगवाड़ा की टीमों के दरम्यान खेला गया। खेल के 22वे मिनट पर खालसा कालेज के खिलाड़ी हरमन ने पहला गोल कर एमएलयू डीएवी फगवाड़ा के खिलाड़ियों को सकते में डाल दिया और खेल के 77वे मिनट पर एमएलयू डीएवी फगवाड़ा के खिलाड़ी अरदीप ने गोल उतार कर खेल को बराबर कर दिया। तय समय में फैसला न हो पाने के कारण दोनों टीमों में पनेल्टी किक लगाई गई जिसमें खालसा कालेज माहिलपुर ने 6-5 से एमएलयू डीएवी फगवाड़ा को पराजित कर दिया। दूसरा खेल एसबीबीएस फुटबाल अकेडमी खियाला व फुटबाल अकेडमी पालदी के वीच खेला गया, यह खेल एसबीबीएस खियाला ने फुटबाल अकेडमी पालदी को 1-0 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला फुटबाल क्लब दिल्ली व टेंकरो यूनाइटिड ऊना के खिलाड़ियों के दरम्यान खेला गया। खेल का पहला गोल एफसी दिल्ली के खिलाड़ी करनदीप सिंह ने 32वे मिनट पर और दूसरा गोल लैवांग बोहहम ने 56वे मिनट पर कर टेंकरो यूनाइटिड ऊना को 2-0 से पराजित कर मुकाबला जीत लिया। रविवार को इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुख इंद्र सिंह मिन्हास, कुलवंत सिंह रंधावा, पूनम तनेजा, मनजिंदर कौर झूटी, गुरवीर सिंह चौटाला, सत्यप्रकाश संघा, जैलदार गुरिंदर सिंह बैंस, परमजीत सिंह, हरिनंदन सिंह खाबडा व क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने खिलाड़ियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को सचेत करने के लिए कहा ताकि लोगों को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध हवा प्राप्त हो सके। क्लब वर्ग के खेल में यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कलकत्ता ने यंग क्लब माहिलपुर को 3-0 से मिनर्वा एफए चंडीगढ़ ने जेसीटी फगवाड़ा को 3-1 से पराजित किया। इस दौरान प्रिं जगमोहन सिंह, इकबाल सिंह खेड़ा, कोच सुरिंदर सिंह, दीपक शर्मा, बलजीत सिंह सहोता यूके, परमजीत सिंह राय यूके, सेवक सिंह बैंस यूएसए, दलजीत सिंह बैंस, रवि तनेजा, गुरमिंदर सिंह, कुंदन सिंह सजन, प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, यशपाल, राधेश्याम, विजय बंबेली, मास्टर बनींदर सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो :
59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में गोल करने व बचाने के संघर्षरत खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

153 ग्राम हैरोईन समेत एक व्यक्ति काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने गशत दौरान एक व्यक्ति को 153 ग्राम हैरोईन समेत काबू किया है। प्राप्त जानकतारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी व सीआईए स्टाफ नंगल रोड पर गशत पर थी...
article-image
पंजाब

सब डिविजन गढ़शंकर को नए बनने रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने के विरोध में बार कौंसिल गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर : सब डिविजन गढ़शंकर को नये बन रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार भट्टी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.सी.ए. विश्वविद्यालय के छात्रों ने नासिक में आयोजित एक सेमिनार में शोध पत्र किए प्रस्तुत

गढ़शंकर ।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीसीए के विद्यार्थियों ने जेडीसी में भाग लिया। बायोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च नासिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम...
Translate »
error: Content is protected !!