खालसा कालेज में कमर्स विभाग द्वारा इंटर कालेज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन

by

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्टग्रेजुएट कमर्च विभाग द्वारा प्रतिभाओं की खोज के लिए इंटर कालेज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बिजनेस संबंधित प्रश्न-उतर, ऐडमेड शो, लंगोली व कार्टून के मुकाबले कराये गए। इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो बिमला जसवाल ने विद्यार्थियों का इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर स्वागत किया और उदघाटन कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इस प्रतियोगिता में खालसा कालेज माहिलपुर ने प्रथम, बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर ने दूसरा व डीएवी कॉलेज गढ़शंकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सन्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ राजकुमारी, प्रो अमरजीत लाल, डॉ राकेश कुमार, प्रो अमरजीत, प्रो संदीप कौर व प्रो हरप्रीत कौर सहित कालेज के विद्यार्थी भी शामिल थे।
फ़ोटो :  विजेता विद्यार्थियों को सन्मानित करते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह व कमर्स विभाग के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चंडीगढ़ में कूच की कोशिश… पुलिस ने रोका तो बैरिकेड्स तोड़े

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा (PU बचाओ मोर्चा) ने पंजाब यूनिवर्सिटी में बंद का आह्वान किया है। सेक्टर 43B...
article-image
पंजाब

6,17,092 रूपए ठगे पति पत्नी दुारा कमेटियों के नाम पर : पांच लोगो की शिकायत पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ कमेटियों के डालने के नाम पर पांच लोगो से 6 लाख 17 हजार 92 रूपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर : ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

एएम नाथ। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह सेक्टर 39 जंगल क्षेत्र के पास पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने बचकर...
Translate »
error: Content is protected !!