6,17,092 रूपए ठगे पति पत्नी दुारा कमेटियों के नाम पर : पांच लोगो की शिकायत पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ कमेटियों के डालने के नाम पर पांच लोगो से 6 लाख 17 हजार 92 रूपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।   राजेश कुमार पुद्ध छज्जू राम निवासी पद्दी सूरा सिंह, जीत राम पुत्र करतार सिंह, सुनीता राणी पत्नी राज पाल, कमलजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह व गायत्री देवी पत्नी सुभाष चंद सभी निवासी रामपुर बिल्ड़ों ने सात अगस्त, 2023 को शिकायत दी कि राकेश कुमार उर्फ पम्मी पुत्र व उसकी पत्नी वीना राणी उर्फ भोली निवसी रामपुर बिल्ड़ों ने हमें कहा हमने कमेटियां डालने को काम शुरू किया है और हमने उनके पास कमेटियां डालनी शुरू कर दी और यह कमेटियां ब्टसएप ग्रुप पर भी डाली जाती थी।
जिसमें वीस मैंबर थे। लेकिन अचानक 15 फरवरी, 2021 को वीना राणाी ने अपने पति के साथ मिलकर बिना बताए और हमें पूछे कमेटियां डालनी बंद कर दी। जिसके बाद हम सभी वीना राणी के घर कारण पता करने गए और अपने पैसे वापिस मागें तो उसने कहा कि पैसे वापिस नहीं देने जो होता आप से कर लीजिए। उस समय उसका पति राकेश कुमार उर्फ पम्मी पुलिस में था जो अब सेवानिवृत हो चुका है। इसके बाद हम जव भी उनसे पैसे वापिस मांगते तो हमें जान से मारने की धमकियां दी जाती थी। अव हमें पता चला कि दोनों के खिलाफ पहले भी कमेटियों को हड़पने का मामला दर्ज हो चुका है। शिकयत में कहा गया कि दोनों पति पत्नी विदेश भागने की फिराक में है। इसलिए दोनों के पासपोर्ट जबत किए जाए और दोनों के खिलाफ बनती कारवाई की जाए।
एसएचओ गढ़शंकर को उकत पाचों लोगो दाुरा दी शिकायत मुताविक कमेटियों के राजेश कुमार के 3 लाख 10 हजार्र, जीत राम के 1 लाख 58 हजार 322रूपए, सुनीता राणी के 57620, कमलजीत कौर के 45575 व गात्री देवी के 45575 रूपए पति पत्नी ने ठगे है और कुल राम 6 लाख 17 हजार 92 रूपए बनती है। गढ़शंकर पुलिस ने पाचों शिकायतकर्ता की शिकायत पर राकेश कुमार उफ पम्मी पुत्र पाशर सिंह व उसकी पत्नी वीना राणी उर्फ भोली के खिलाफ कमेटियों की आड़ में हेराफेरी व बेईमानी के साथ 6 लाख 17 हजार 92 रूपए हड़पने के आरेप में धारा 420, 34, 406 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब...
article-image
पंजाब

ओमान में युवती ने जानवरों से भी बदतर काटी जिंदगी : तनख्वाह तो दूर, उसके पास जो पैसे थे, वे भी छीन लिए

लुधियाना :  ज़िले की एक लड़की, जो अच्छी नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर मस्कट (ओमान) गई थी, ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वहां के हालात किसी नर्क से कम नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
Translate »
error: Content is protected !!