खालसा कालेज में महात्मा बुध के जन्मदिवस के मौके पर भाषण मुकाबले करवाए

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में एजुकेशन विभाग द्वारा महात्मा बुध का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के भाषण मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में विद्यार्थी महेश नाफरा बीए.बीएड. भाग पहला ने प्रथम स्थान, अंकित राणा बीएससी बीएड भाग पहला ने दूसरा स्थान तथा सुरभि बीएससी बीएड भाग पहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने मुकाबले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा बुध की शिक्षाओं से मार्ग दर्शन लेकर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विभाग प्रमुख डा. संघा गुरबख्श कौर विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

61st Mega Blood Donation Camp

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.29 : 61st mega voluntary blood donation camp on April 14 (Tuesday) at Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji at village Daroli Kalan organized by the Gurdwara Management Committee with support from...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को रोकने के लिए कुल हिंद किसान नेताओं ने एस. डी. एम. को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा के राज्य उपप्रधान गुरनेक सिंह भजल व सी. आई. टी. यू. सीटू के राज्य जॉइंट सचिव महिंदर कुमार बद्दोआन की अगुवाई में एस. डी. एम. गढ़शंकर जशनप्रीत कौर...
article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
Translate »
error: Content is protected !!