खालसा कालेज में विश्व वातावरण दिवस वैबीनार करवाया एवं पौधे लगाए

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग ने प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व वातावरण दिवस मनाते हुए वैबीनार करवाया एवं कालेज कैंप में पौधे लगाए गए। कालेज के लाइफ साइंस विभाग एवं आईईआई पंजाब द्वारा करवाए गए संयुक्त कार्यक्रम के तहत कालेज में पौधारोपण किए जाने के उपरांत वैबीनार के आरंभ में डा. कुलदीप कौर ने वातावरण दिवस के महत्व संबंधी जानकारी प्रदान की। इंजीनियर सुखदेव सिंह मुंडी ने वैबीनार में शामिल वक्ताओं तथा भाग लेने वालों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डा. सुब्रर्ता मिश्रा ने ग्लोबल इनवायरमैंट पर विचार पेश करते हुए कहा कि बढ़ते हुए तापमान ने विभिन्न समस्याओं को जन्म दिया है। डा. लाभ सिंह ने कहा कि हम सभी को वातावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। मुख्य अतिथि डा. टीएस कमल ने प्लास्टिक का कम प्रयोग करने एवं विभाग प्रभारी डा. मनवीर कौर ने खुशहाली के लिए अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छे वातावरण को लेकर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए समाज में रहते सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने वातावरण संरक्षक लेकर सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही...
article-image
पंजाब

पंजाब में 7 मई को अधिसूचना जारी की जाएंगी, सातवें और आखिरी चरण के एक जून को होने वाले मतदान के लिए : मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संचालन के संबंध में मुद्दों पर चर्चा करने और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करने के...
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को अरदास समागम

श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास, विद्यार्थियों और युवाओं को कौमी विरासत के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में माघी और संगरांद दिवस मनाया

गढ़शंकर।   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में माघी और संगरांद दिवस मनाया गया। कॉलेज गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह माघ महीने की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!