खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को अरदास समागम

by

श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास, विद्यार्थियों और युवाओं को कौमी विरासत के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में लंबे समय से विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त, शनिवार को विशेष अरदास समागम आयोजित किया जाएगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत 29 अगस्त को शिरोमणि कमेटी के अधीन आते समूह गुरुद्वारा साहिबान और शैक्षणिक संस्थानों में सामूहिक अरदास समागम करवाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी के तहत खालसा कॉलेज में कॉलेज के समूह टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा संगति रूप में श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। पाठ की संपूर्णता के उपरांत सुबह 10 बजे समूह संगत द्वारा लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अकाल पुरख के चरणों में अरदास-बेनती की जाएगी।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि बंदी सिंहों का मामला सिख पंथ से जुड़ा अहम और गंभीर विषय है। ऐसे समागमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी कौमी विरासत और अधिकारों के प्रति सचेत करना भी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना समय की जरूरत है। इसी उद्देश्य से कॉलेज में इस विशेष अरदास समागम का आयोजन किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश कर दी सुपारी और कर दिया मर्डर… मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के...
article-image
पंजाब

बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अवैध कब्जे: संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने कब्जाधारकों को तुरंत अवैध कब्जे छोडऩे की दे चेतावनी, कब्जा न छोडऩे वाले व्यक्तियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में सरकारी...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने की कवायद, खड़गे-राहुल ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक : दिल्ली में मंथन, राजा वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंधावा समेत कई नेता हुए शामिल

नई दिल्ली। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने और अंदरूनी गुटबाजी खत्म करने के उद्देश्य से कांग्रेस हाईकमान ने...
Translate »
error: Content is protected !!