खालसा कॉलेज में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता कैंप

by

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मौके पर भरे मतदाता पंजीकरण के फॉर्म 

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में आयोजित इस कैंप में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कैंप के दौरान प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व और वोटर कार्ड की आवश्यकता संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने तथा योग्य होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

इलेक्टोरल अफेयर्स कमेटी की कोऑर्डिनेटर प्रो. रितु सिंह ने टीचर कैंपस एंबेसडरों और स्टूडेंट कैंपस एंबेसडरों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कैंपस एंबेसडर विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता पैदा करने और योग्य विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर बीएलओ जसविंदर सिंह ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों, संबंधित फॉर्मों तथा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मौके पर ही मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म भरे और वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भाग लिया।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता पंजीकरण से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका बीएलओ जसविंदर सिंह ने संतोषजनक जवाब दिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान और सतवीर ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब कांग्रेस के मामलों पर की चर्चा

कहा: पंजाबी ‘आप’ के कुशासन से परेशान, कांग्रेस बड़ी जीत के लिए तैयार लुधियाना, 30 सितंबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन दीवान और जिला योजना बोर्ड, एसबीएस नगर के पूर्व चेयरमैन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
article-image
पंजाब

सीबीआई रेड पर सीएम मान का भाजपा पर हमला….बोले- रेड में कुछ नहीं मिला, हमें क्लीन चिट देकर गई

मान का आरोप- बड़े नेताओं, सहयोगियों और परिवारों को निशाना बनाना भाजपा का पुराना तरीका; बोले- हम डरने और भागने वालों में नहीं धुरी। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब को जिला घोषित करने और गढ़शंकर ब्लॉक के कुछ गांवों, खासकर बीत क्षेत्र को इसमें शामिल करना गलत : आरएमपीआई

गढ़शंकर। भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) के नेता कुलभूषण कुमार, रामजी दास चौहान और दविंदर राणा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब को जिला घोषित करने...
Translate »
error: Content is protected !!