वातावरण को हरा भरा बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जय कृष्ण सिंह रोड़ी

by

गढ़शंकर:20 जुलाई :पंजाब सरकार द्वारा वातावरण को साफ सुथरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक हलके में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने गढ़शंकर में बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज के ग्राउंड में त्रिवेणी पौधा लगा कर मुहिम की शुरुआत की तथा विभिन्न पंचायतों को फलदार, हर्बल व छायादार पौधे प्रदान किए।
माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी ने कहा कि जिन पंचायतों द्वारा पौधों की सही देखरेख की जाएगी, उसे विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। स. रोड़ी ने संबंधित विभागों को पौधों की देखरेख करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए भी कहा गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों, वातावरण प्रेमियों को 3500 के करीब पौधे बांटे गए।
इस मौके पर जंगलात विभाग से उपमंडल जंगलात अधिकारी सतेन्द्र सिंह, ब्लाक विकास अधिकारी मनजिन्द्र कौर, प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह, सरपंच बलदीप सिंह इब्राहिमपुर, चरणजीत सिंह चन्नी, देवेन्द्र रोड़ी, हरजिन्द्र धंजल, गुरभाग सिंह, संजय कुमार पिपलीवाल, जरनैल सिंह सरपंच, जुझार सिंह सरपंच तथा गुरचैन सिंह,जतिन्द्र ज्योति सरपंच विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में जिले की औद्योगिक ईकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला उद्योग केंद्र में आयोजित एक्सपोर्ट कॉनक्लेव में की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत होशियारपुर: जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर की ओर से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित...
article-image
पंजाब

Development Works in Chabbewal to

MP distributes cheques to panchayats, highlights government achievements to the public Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 27 ; To accelerate development works in the Chabbewal Assembly constituency, Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal distributed...
article-image
पंजाब

19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली : पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे : मुकेश

गढ़शंकर । पंजाब-यू.टी. कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा ककपनी मांगों के लिऐ चंडीगढ़ में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की बैठक स्थानीय गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष सखदेव...
article-image
पंजाब

कैवनिट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टायलों वाली गलियों के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली गलियों के कार्य की शुरुआत...
Translate »
error: Content is protected !!