खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

by

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के गुरुद्वारा परिसर गढ़शंकर में विशाल गुरमति समागम कराया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गुरमति मार्च करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरा। इस दौरान इस मार्च में श्री गुरु तेगबहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। भाई रायेदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान अंतराष्ट्रीय प्रचारक गियानी बलबीर सिंह चंगीआडा ने माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत के संबंध में इतिहास की जानकारी उपस्थित संगत के साथ सांझे किये। कालेज प्रिं डॉ बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने की अपील की। मार्च का समापन सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब में हुआ। बंदा बहादुर गुरुद्वारा में संगत के लिए राजिंदर सिंह शूका अरोड़ा इमिग्रेशन की ओर से फल व लंगर का प्रबंध किया गया। इस मार्च में श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ जंग बहादुर सिंह राय, बीबी रणजीत कौर माहिलपुर, भाई जसविंदर सिंह, प्रिं अरविंदर कौर वालिया, जेपी सिंह, प्रो उपिंदर सिंह, डॉ हरविंदर सिंह बाठ, रणजीत सिंह खख व कालेज व स्कूल के स्टाफ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उत्तरी भारत के मशहूर होशियारपु के दशहरे पर नहीं लगाने देंगे जजिया टैक्स : तलवाड़

सरकार ने दशहरा मनाने के लिए मांगा ₹25000 रोजाना होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : उत्तरी भारत के कुल्लू दशहरे के बाद सबसे बड़ा दशहरा होशियारपुर में मनाया जाता है और इस दशहरे में लाखों लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
article-image
पंजाब

151 शराब बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर, 12 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उससे चंडीगढ़ बिक्री वाली 151 शराब की बोतल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जैपाल...
article-image
पंजाब

बकाया DA मामले में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को अवमानना नोटिस : हाईकोर्ट ने कहा- SLP की खामियां दूर न होने के बावजूद कोर्ट को दी गई अलग जानकारी

 9 अक्टूबर को KAP सिन्हा को व्यक्तिगत पेशी के आदेश चंडीगढ़, 6 अक्तूबर। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया महंगाई भत्ते (DA) के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख...
Translate »
error: Content is protected !!