झोटा का पीजीआई चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार से पहले एसएसपी के तबादले की मांग

by

पिता भीम सिंह ने अन्न-जल त्यागा, बोले- एसएसपी भी बेटे की मौत के जिम्मेदार; सरकार और एक्शन कमेटी में 2 करोड़ मुआवजे व नौकरी पर बनी थी सहमति

मानसा, 6 नवंबर। नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गुरुवार आधी रात करीब 12 बजे उनके शव को एंबुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ रवाना किया गया। अस्पताल की मोर्चरी से शव को ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए बाहर लाया गया। इसके बाद आईसीयू, वेंटिलेटर और फ्रीजर की सुविधा वाली विशेष एंबुलेंस से शव को पीजीआई भेजा गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मानसा लाया जाएगा। इसके बाद परिवार और संघर्ष समिति की सहमति से अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

एसएसपी के तबादले तक अन्न-जल त्यागने का ऐलान

इस बीच परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने नई मांग उठाते हुए अन्न-जल त्याग दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार और संघर्ष समिति की बात मान ली है, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले मानसा के एसएसपी का तबादला किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों में एसएसपी भी शामिल हैं।

अकाली दल और वारिस पंजाब दे से जुड़े नेता सुरजीत सिंह भूरा ने बताया कि पोस्टमार्टम पूरा होने के समय के आधार पर अंतिम संस्कार शुक्रवार या शनिवार को किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाम पांच बजे के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिवार की मांगों में मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग भी शामिल है। दो करोड़ रुपये मुआवजे और नौकरी की मांग परिवार की ओर से नहीं, बल्कि संघर्ष समिति के सदस्यों की ओर से रखी गई थी।

सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बनी थी सहमति

परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन पंजाब सरकार और एक्शन कमेटी के बीच सहमति बनी थी। इसके तहत परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिया गया था। दलजीत सिंह भम्मे के परिवार को भी मुआवजा और नौकरी देने पर सहमति बनी थी।

24वें दिन दो आरोपियों की जेल से रिहाई

धरने के 24वें दिन गुरुवार को इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो को नाभा जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद परिवार की सहमति मिलने पर गुरुवार आधी रात को परविंदर सिंह झोटा का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अंतिम संस्कार को लेकर होने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दूध का पैकेट (एक सच्ची कहानी)

मैं उस लड़के को बहुत अच्छी तरह जानता हूँ। हम स्कूल में सहपाठी और अच्छे मित्र भी रहे हैं। हम स्कूल में उसे इंडियन के नाम से भी बुलाते थे। पढाई में वह लड़का...
article-image
पंजाब

जनरल वर्ग के प्रति उपेक्षा बरत रही है आप सरकार : सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकार।  पंजाब सरकार की तरफ से आम जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की बजाए जो पिछली सरकारों की तरह फ्री बिजली एवं फ्री आटा देने का फार्मुला अपनाया जा रहा है, वह निंदनीय है।...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं को अब इस दिन से मिलेंगे ₹1000 : जानिए कौन कौन से ज़िलों से होगी शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। पहले...
article-image
पंजाब

अमरूद घोटाला : सड़क के लिए चिन्हित थी उसका टेंडर अब गमाडा की ओर से जारी, पहले जमीन का आंवटन प्रोजेक्ट के तहत बिल्डरों को कर दिया गया था

चंडीगढ़ : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के तहत एयरोट्रोपोलिस सिटी प्रोजेक्ट की जमीन पर हुए अमरूद घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। प्रोजेक्ट की जमीन जोकि सड़क के लिए चिन्हित थी उसका...
Translate »
error: Content is protected !!