कुल्हाड़ी से काटकर हत्या : पुरानी रंजिश में खेतों तक पीछा कर किया हमला .. जान बचाने के लिए खेतों में भागा

by

पथराला गांव के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने घेरा,  जान बचाने के लिए खेतों में भागा कुलदीप सिंह; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बठिंडा, 6 नवंबर। पंजाब के बठिंडा जिले के डबवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अदालत में पेशी पर जा रहे 35 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक का पीछा करते हुए खेतों में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव मसीता निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

दो साल पुरानी हत्या की रंजिश में वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह ने करीब दो साल पहले अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव मसीता के एक युवक की हत्या की थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। उक्त मामले में कुलदीप जेल में बंद था और कुछ समय पहले जमानत पर बाहर आया था।

डीएसपी परमिंदर सिंह के अनुसार कुलदीप अपने गांव मसीता को छोड़कर अपने ननिहाल गांव पथराला के नजदीक रहने लगा था। शुक्रवार सुबह वह एक मामले में डबवाली अदालत में पेशी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पथराला गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए खेतों में भागा, पीछा कर मार डाला

हमले के दौरान कुलदीप जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और खेतों में ही उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी एक बाइक और कार में सवार होकर फरार हो गए।

डीएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने थाना संगत में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

पुलिस को घटनास्थल के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान कुलदीप जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ भी भागा था। फुटेज में कुछ हमलावर उसके पीछे जाते दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

मृतक के खिलाफ भी हत्या के कई मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक कुलदीप सिंह के खिलाफ भी हत्या के दो से तीन मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि वह अपने साथियों के साथ दूसरे गुट के कुछ युवकों की हत्या के मामलों में भी शामिल रहा था। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति को विदेश भेजने के लिए उधार लिए 16 लाख रुपये वापस न करने का आरोप : महिला पर केस दर्ज

गढ़शंकर, 8 सितंबर । पति को विदेश भेजने के लिए कथित तौर पर 16 लाख रुपये उधार लेने और बाद में राशि वापस न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया। मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने जांच कर वसूली 185 करोड़ की संपत्ति : सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड पर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़ : ईडी ने सूर्या फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड से भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 185.13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को लौटा दिया है। चंडीगढ़ ईडी द्वारा देर रात जारी किए...
Translate »
error: Content is protected !!