ईडी की रेड और धमकियों से नहीं डरेंगी आप की महिला नेता, पंजाब के लिए काम करती रहेंगी : डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

by

मोगा विधायक से जुड़े ठिकानों पर 48 घंटे चली ईडी की तलाशी, एक भी आपत्तिजनक दस्तावेज या पैसा नहीं मिलने का दावा; हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मोगा से विधायक एवं पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करार दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा विपक्षी नेताओं को डराने और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को कमजोर करने और विपक्षी दलों की छवि खराब करने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो साल तक की सजा हो सकती : बाल विवाह करवाने या बढ़ावा देने में सहायक व्यक्तियों को – स्वाति डोगरा

बाल विवाह रोकने व बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रति जाग़रूक करने को लेकर बैठक आयोजित,  एसडीएम स्वाति डोगरा ने की अध्यक्षता 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से...
पंजाब

31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय...
Translate »
error: Content is protected !!