कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, 1500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला : 3 जनरल कोच बुरी तरह जले, चौथे को भी पहुंचा नुकसान

by

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। आग की घटना सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। ट्रेन में सवार 1500 से अधिक यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तीन डिब्बे आग की चपेट में आए
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग शुरुआत में एक डिब्बे में लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण लपटें आसपास के कोचों तक फैल गईं। देखते ही देखते तीन जनरल कोच बुरी तरह आग की चपेट में आ गए, जबकि चौथे डिब्बे को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। आग के कारण आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में महिला दिवस पर विधायक ने बांटी बेटी है अनमोल योजना की राशि : रसोई से लेकर अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियां निभा रही हैं महिलाएं: सुरेश कुमार

 एएम नाथ।  भोरंज 07 मार्च। विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि आज की महिलाएं रसोई से लेकर सशस्त्र सेनाओं और अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
Translate »
error: Content is protected !!