बीबीएमबी में हिमाचल को उसका हक मिलने पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई : जयराम ठाकुर

by

तीस साल की लंबी लड़ाई की जीत का श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीबीएमबी में तीन दशक से चल रही लड़ाई में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले तीस वर्षों में प्रदेश की सभी सरकारों ने मजबूती के साथ हिमाचल का पक्ष रखा और इस लड़ाई को लड़ा है। वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद संबंधित राज्य इस मामले में सहमति नहीं जता रहे थे और तत्कालीन सरकारें ऐसा कोई फार्मूला नहीं सुझा सकीं, जिससे इस विवाद का समाधान निकल सके। 30 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार ने कैशलेस सेटलमेंट का फार्मूला दिया और संबंधित राज्यों के साथ सहमति बनाने का प्रयास किया। इसी के बाद हिमाचल के हित में यह फैसला आया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कैशलेस सेटलमेंट का फार्मूला सुझाने से लेकर हर स्तर पर केंद्र सरकार ने हिमाचल के हितों का पूरा ख्याल रखा। देश में लंबे समय से चले आ रहे कई अंतरराज्यीय जल विवादों का जिस रणनीतिक कौशल और सूझबूझ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाधान किया है, वह ऐतिहासिक है। बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश के हितों को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही थी, जिसका माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ पटाक्षेप हो गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बीबीएमबी में बकाया धनराशि देने के लिए संबंधित राज्य 30 साल का समय मांग रहे थे, जबकि केंद्र सरकार लगातार इसके समाधान के लिए प्रयास कर रही थी। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल की पूरी देनदारी चुकाने के लिए 20 साल की समयसीमा निर्धारित की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीन दशक की लंबी लड़ाई के बाद मिली इस जीत का श्रेय लेने के लिए जिस तरह की राजनीति की जा रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने लंबे समय में कई सरकारें आईं और सभी ने पूरी मजबूती के साथ हिमाचल प्रदेश का पक्ष रखा। उसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि आज प्रदेश को यह महत्वपूर्ण जीत मिली है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष प्रसन्नता और गौरव का अवसर है। जिस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई : जिला बिलासपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘गृह सूचीकरण कार्य’ के सफल संचालन के लिए आयोजित फील्ड ट्रेनर की तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल : धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। श्री आनंदपुर साहिब  :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से मिले डॉ. जनक राज, पांगी-भरमौर के लोगों की समस्याओं से करवाया अवगत

जनजातीय क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर राज्यपाल से चर्चा डॉ. जनक राज ने राज्यपाल को पांगी-भरमौर आने का दिया निमंत्रण एएम नाथ। शिमला : पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित डॉ. जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परशुराम जयंती पर भटियात में भव्य आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, हुनेरा में परशुराम वाटिका विकसित होगी, 5 लाख की घोषणा

सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर चला संदेश, क्षेत्रीय विकास पर भी जोर एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : भटियात क्षेत्र में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा गरनोटा और हुनेरा...
Translate »
error: Content is protected !!