मुख्यमंत्री सुक्खू 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल : धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। श्री आनंदपुर साहिब  :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने आस्था, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने केवल सिख धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और हर पंथ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। अत्याचार के खिलाफ उनका अडिग साहस आज भी हमें प्रेरित करता है।
May be an image of text
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमें आपसी सम्मान, भाईचारे और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन ‘विविधता में एकता’ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला प्रकाश स्तंभ है। आज जब समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब गुरु तेग बहादुर जी की विरासत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा, विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

पंजाब में सरकार द्वारा ड्रग तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। इस संबंध एक जनहित याचिका...
article-image
पंजाब

जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना : नवंबर के अंत में राज्य का दौरा करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

फरवरी के अंत या मार्च के शुरुआती दिनों में हो सकता है मतदान चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने लगी है। चुनावी तैयारियों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कनाडा में हिंदू और सिख की जनसंख्या…. जानें

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर के बाद से ही हिंदुस्तान व कनाडा के रिश्तों में खटास देखने को मिली है. कनाडा बैक टू बैक निज्जर की हत्या के इल्जाम भारत पर लगाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़…4 महिलाएं रैस्क्यू, 2 पर मामला दर्ज

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पुलिस थाना नालागढ़ के तहत आने वाले चौकीवाला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे देह व्यापार का...
Translate »
error: Content is protected !!