राज्यपाल से मिले डॉ. जनक राज, पांगी-भरमौर के लोगों की समस्याओं से करवाया अवगत

by

जनजातीय क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर राज्यपाल से चर्चा

डॉ. जनक राज ने राज्यपाल को पांगी-भरमौर आने का दिया निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित डॉ. जनक राज ने मंगलवार को लोकभवन शिमला में महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से राज्यपाल को अवगत करवाया।
भेंट के दौरान डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों की परिस्थितियों तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण दिया। डॉ. जनक राज ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के क्षेत्र के दौरे से स्थानीय लोगों को संवाद का अवसर मिलेगा और जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पांगी और भरमौर क्षेत्र अपनी विशिष्ट भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय जरूरी है।
डॉ. जनक राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यपाल से हुई इस शिष्टाचार भेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा और राज्यपाल को पांगी-भरमौर आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाकी गारंटियों की तरह सरकार ओपीएस के वादे से पीछे हट रही है : जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूपीएस के लिए रास्ते तलाशने के दिए निर्देश , कांग्रेस की एक-एक गारंटियों से पीछे हट रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!