भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार…हरजीत सिंह संधू पर खेला दांव, शिअद उतार चुकी है प्रत्याशी

by

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए हरजीत सिंह संधू को प्रत्याशी बनाया है।

संधू 2007 में यूथ अकाली दल के साथ जुड़े थे, जिसके बाद वर्ष 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। संधू कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनका ईंटों का भट्ठा भी है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में किया है।

सभी दलों के लिए तरनतारन चुनाव अहम है, क्योंकि बॉर्डर बेल्ट की इस सीट पर सभी की नजर है। इसके बाद 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव भी होना है जिसके चलते सभी दल इस सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तरनतारन उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शिअद ने आजाद ग्रुप की मुखिया प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट
तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। वे 2022 चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है।

अकाली दल वारिस पंजाब दे भी लड़ेगी चुनाव
बता दें कि खालिस्तान समर्थक एवं खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे, ने भी तरनतारन उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी ने फैसला लिया है कि उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लैक सफारी… फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन के साथ गिरफ्तार : पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती, बन गया फिर भी थानेदार

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिस विभाग में थानेदार बता रहा था। आरोपी युवक पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन लेकर...
article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में करवाए जा रहे हैं बेहतरीन विकास कार्य 27.51 लाख रुपए की लागत से होगा सडक़ का निर्माण कार्य होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
पंजाब

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 6वे दिन….कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से हराया

कालेज वर्ग में खालसा कालेज माहिलपुर ने एसएन कालेज बंगा को 2-0 से तथा क्लब वर्ग में नामधारी एफसी ने वाइएफसी माहिलपुर को 1-0 से हराया। पंजाब पुलिस व हैदराबाद आर्टेलरी कोई गोल नही...
Translate »
error: Content is protected !!