280 मेधावियों को वितरित किए निशुल्क लैपटॉप : वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में

by

सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में घटा ड्रॉप आउट रेट
ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 280 मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत फ्री लैपटॉप वितरित किए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंडी में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि रहे। समूर स्कूल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया और जिसे उपस्थित सभी व्यक्तियों ने देखा।
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने की बधाई देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए व्यापक प्रयास किए हैं, जिससे ड्रॉप आउट रेट कम हो गया है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को जहां निशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई में सुविधा हो, वहीं छात्रवृति योजनाएं भी चलाई जा रही है। बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील भी प्रदान किया जा रहा है।
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। बंगाणा कॉलेज में एमए, पीजीडीसीए तथा एनसीसी के तीनों विंग खोले गए हैं। कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया है और यहां पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा हो रही है। बंगाणा में उप-रोजगार कार्यालय भी खोला गया है, ताकि युवाओं को पंजीकरण के लिए ऊना न जाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
तानिया सैणी को मिला सीएम से बात करने का अवसर
लाइव कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा तानिया सैणी को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने तानिया से कहा कि लैपटॉप मिलने की बधाई, अब इस लैपटॉप से कैसे फायदा उठाएंगी। इस पर तानिया ने कहा कि वह कंप्यूटर साइंस में बीटैक कर रही हैं और कोडिंग में लैपटॉप की मदद मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा कि ऑफलाइन पढ़ाई अच्छी थी या ऑनलाइन। जिस पर तानिया ने कहा कि ऑफलाइन पढ़ाई बेहतर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, लेकिन सरकार ने उसकी भरपाई करने के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की थी, लेकिन कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह भी पूछा कि पढ़ाई में आपकी मदद पापा करते हैं, या मम्मी। जिस पर तानिया सैणी ने कहा कि मम्मी पढ़ाई में मदद करती हैं। इस पर सीएम ने कहा कि सारे घरों की यही कहानी है। मम्मी ही पढ़ाई में बच्चों की मदद करती हैं और पापा बाहर के कामों में व्यस्त रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की हिमानी शर्मा का हिमाचल प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

पुदुचेरी में होने वाले इंटर-स्टेट महिला अंडर-19 टी-20 प्रैक्टिस मैचों में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व हिमानी के चयन से चंबा में खुशी, उभरती महिला क्रिकेटरों को मिली प्रेरणा एएम नाथ। चंबा :  चंबा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मांमले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
Translate »
error: Content is protected !!