गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर पहले और तीसरे के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर तीसरे के परिणाम में छात्रा रजनी ने 81.75 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, अर्शप्रीत कौर ने 81.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, कोमल ने 77.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह एम.ए. हिस्ट्री पहले सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा सुमिति ने 80.5 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, नवरूप ने 79.25 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और रितिशा ने 71.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने अव्वल रहने वाली छात्राओं को भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
