खालसा कॉलेज के बीएससी बीएड आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे : अंकिता ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान किया प्राप्त

by

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी बीएड आठवें सेमेस्टर के नतीजों में विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा अंकिता ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान, निकिता चौधरी ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और रमनदीप ने 88.1 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार नतीजों के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अच्छे अंक प्राप्त करके भविष्य में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
132 : अग्रणी रही छात्राएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जेल लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा-निर्देशों और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों का पालन करते हुए केंद्रीय...
article-image
पंजाब

टांडा में गोधन कटलके विरोध में हिंदू संगठनों ने गढ़शंकर में तीन घंटे जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन।

गढ़शंकर – टांडा में अज्ञात कातिलों द्वारा 30 गोधन का कत्ल करने के विरोध में और इनके कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए हिंदू संगठनों ने शहर के बंगा चौक पर धरना देकर तीन...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल में जल्द शुरु होगा आक्सीजन प्लांट: विशेष सारंगल

होशियारपुर :स्थानीय सिविल अस्पताल में आने वाले सप्ताह के भीतर एक हजार एल.पी.एम क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट शुरु होने से कोविड-19 वार्ड के सभी बैडों के लिए लगातार आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। अतिरिक्त...
पंजाब

आप के युवा नेता राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेजने की तैयारी

आम आदमी पार्टी (आप) युवा नेता राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा में भेज रही है। राघव चड्ढा ने विधानसभा चुनाव में पहले सहप्रभारी का काम किया है। जिसके बाद आप को पंजाब में...
Translate »
error: Content is protected !!