जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जेल लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा-निर्देशों और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों का पालन करते हुए केंद्रीय जेल होशियारपुर में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत का संचालन सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी राजपाल रावल की ओर से किया गया।
जेल लोक अदालत में छोटे अपराधों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और मौके पर ही उनका निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त, जेल परिसर की सफाई, रसोई में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल अस्पताल में उपचाराधीन कैदियों का हाल-चाल जाना गया। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रमुख विशाल कुमार और सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल निहारिका भी उपस्थित रही।
इसके अलावा सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी राजपाल रावल की ओऱ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजों में एक कानूनी साक्षरता सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को “पंजाब अपराध पीड़ित मुआवजा योजना 2017” और “यौन हमले/अन्य अपराधों की पीड़ित महिलाओं/बच्चों के लिए मुआवजा योजना 2018” के बारे में जानकारी दी गई। सेमीनार में बताया गया कि सभी जिलों और उपमंडल स्तर पर फ्रंट ऑफिस स्थापित किए गए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति इन कार्यालयों में जाकर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महिला, बच्चा (18 वर्ष से कम), हवालाती, प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित, मानसिक रोगी, औद्योगिक कामगार, अनुसूचित जाति/जनजाति, ट्रांसजेंडर और वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, ऐसे लाभार्थी मुफ्त कानूनी सेवाओं के पात्र हैं। अथारिटी की ओर से प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता में वकील की नियुक्ति, फीस, गवाहों के खर्चे और अन्य खर्चों की पूर्ति शामिल है। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापक भी उपस्थित थे। अंत में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओऱ से मुफ्त कानूनी सेवाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया : इन क्लीनिकों में मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी: डिप्टी स्पीकर 

गढ़शंकर, 2 मार्च : आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के अंतर्गत आने वाले गांव में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव धमाई में किया...
article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में कार्मस व इकनामिकस विभाग ने बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में तेजिंद्र कौर धालीवाल डायरेकटर शिक्षा एसजपीसी, प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व कालेज के कार्मस व इकनामिकस विभाग दुारा बिलडिंग लर्निग आर्गेनाईजेशन इन ऐ कंटैपरेरी बिजनस इनवायरमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!