खालसा कॉलेज माहिलपुर के छात्रों की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार पुरस्कार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के चार छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी को पंजाबी साहित्य अकादमी, लुधियाना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-कॉलेज साहित्यिक मुकाबलों में पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने उक्त छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पारंपरिक विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर ऐसी उपलब्धि हासिल करना विशेष सम्मान की बात है। इस अवसर पर पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. जे.बी. सेखों ने कहा कि
साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में छात्रा मोनिका (बी.ए. भाग द्वितीय) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि लोकगीत प्रतियोगिता में लखविंदर कौर (बीए भाग तृतीय) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा
सलोनी शर्मा (बीए भाग द्वितीय) और प्रियांशु (बीकॉम भाग द्वितीय) ने निबंध और मुहावरेदार संवाद में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि ये विद्यार्थी प्रो. परमिंदर कौर, प्रो. बलबीर कौर और प्रो. कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में साहित्यिक प्रतियोगिताओं की त्यारी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार, प्रो. नैंसी व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय जल शक्ति टीम ने जल सरंक्षण संबंधी निर्मित किए गए स्ट्रक्चरों का किया दौरा

होशियारपुर, 11 जुलाईः  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत होशियारपुर के दौरे पर आई केंद्रीय टीम के डायरेक्टर एम.ओ.पी.एस.डब्लयू( भारत सरकार) के केंद्रीय नोडल अधिकारी विनय कुमार प्रजापित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
article-image
पंजाब

Malta PM Dr. Joseph Muscat

Pathankot/Daljeet Ajnoha :In a significant diplomatic engagement, Dr. Joseph Muscat, Prime Minister of Malta, shared his vision for strengthening bilateral relations between India and Malta during an exclusive interaction with renowned journalist Sanjiv Kumar....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई : NIA ने कुल 16 स्थानों पर की छापेमारी बुधवार को पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के

चंडीगढ़  :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने बुधवार को चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की। सितंबर 2024 में हुए...
Translate »
error: Content is protected !!