शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

by

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए स्कूलों का बुनियादी ढांचा अच्छा होना चाहिए। सांसद तिवारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद के नवनिर्मित प्रबन्धकीय कम्प्लेक्स के उद्घाटन का उदघाटन करने के अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि एक अच्छा नागरिक एक अच्छे समाज का निर्माण करता है और शिक्षा उसकी अच्छाई को निखारती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचा होना बहुत जरूरी है और पंजाब सरकार स्मार्ट स्कूलों के माध्यम से ये सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के स्टाफ और छात्रों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए फंड्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार स्कूलों में सुधार कर रही है और यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में लोगों और सरकार के सहयोग से 25 लाख रुपये की लागत से प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है।
इस मौके पर राणा कुशलपाल समाजसेवी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, इकबाल कौर प्रिंसिपल, यादविंदर सिंह कंग सदस्य जिला परिषद, संदीप कौर ब्लॉक कमेटी सदस्य, जसवीर कौर सरपंच, रिशु अग्रवाल चेयरमैन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोबाइल की बढ़ती लत से बच्चों पर असर, सुर संगम ट्रस्ट ने शुरू की अनोखी पहल: बलजिंदर मान ने सराहा प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मोबाइल फोन सुविधा को मूलतः संचार की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया था, लेकिन समय के साथ यह हर आयु वर्ग की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विट : लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें

‘लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के...
article-image
पंजाब

पुलिस ने शहर में फ़्लैग किया मार्च

गढ़शंकर, 13 मार्च  : थाना गढ़शंकर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों में कानून व्यवस्था व...
article-image
पंजाब

प्राचीन दुर्गा मंदिर भाम में 7 दिवसीय मूर्ति स्थापना दिवस मनाया : समागम दौरान भव्य शोभा यात्रा का आयोजन और महामाई का जागरण करवाया , मेडिकल कैंप भी लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : जिला होशियारपुर के गांव भाम के प्राचीन दुर्गा मंदिर में 7दिवसीय वार्षिक 31 वा मूर्ति स्थापना दिवस चेयरमैन भामेश्वरी मिशनरी ट्रस्ट बहन विनोद कुमारी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!