किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

by

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी को राज्यसभा भेजने का लगभग फैसला कर लिया है। किरण समर्थकों की मानें तो वे बुधवार को विधानसभा पहुंच कर नामांकन-पत्र दाखिल कर सकती हैं।
किरण चौधरी ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है। हालांकि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता अभी तक नहीं छोड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्य में राज्यसभा की सीट खाली हुई है। अब उपचुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में जानी लगभग तय है।

दुष्यंत ने हुड्डा पर ली चुटकी : पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया है। दरअसल, जजपा के छह विधायक पार्टी के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। इनमें से पांच विधायकों ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस पर चुटकी लेते हुए दुष्यंत ने एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- अब तो हमारी पार्टी के चार-पांच विधायक कांग्रेसी हो चुके हैं। ऐसे में हुड्डा साहब को अब भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। दुष्यंत ने कहा- अगर भूपेंद्र हुड्डा की भाजपा के साथ सांठ-गांठ नहीं है तो वे राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करें। हम पहले ही भाजपा के खिलाफ वोट करने का वादा कर चुके हैं।

सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा :कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उनकी मंत्रिमंडलीय सहयोगी एवं तेलंगाना में पार्टी मामलों के लिए एआईसीसी प्रभारी दीपा दास मुंशी भी उनके साथ थीं। तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक दल (सीएलपी) ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सिंघवी की उम्मीदवारी का रविवार रात समर्थन किया था। हैदराबाद में सीएलपी की एक बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि बैठक में सिंघवी को कांग्रेस विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों से मिलवाया गया। वर्ष 2014 में विभाजन के बाद पड़ोसी आंध्र प्रदेश से विभिन्न मुद्दों पर जारी विवाद का जिक्र करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि सिंघवी के चुनाव से न केवल संसद में, बल्कि अदालतों में भी तेलंगाना की चिंताओं और समस्याओं को रेखांकित करने में मदद मिलेगी। सिंघवी ने कहा कि तेलंगाना में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित होना उनके लिए सम्मान की बात है।

हाईकमान ने रवनीत को कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा राजस्थान या से राज्यसभा भेज सकती है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 अगस्त तक जमा होंगे। भाजपा हाईकमान ने बिट्टू को कागजी कार्रवाई पूरी करने का आदेश जारी कर दिया है।
दोनों राज्यों में भाजपा के पास बहुमत है। ऐसे में बिट्टू के लिए राज्यसभा जाना आसान होगा। ज्यादा संभावना यह है कि उन्हें मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह राज्यसभा भेजा जायेगा। लोकसभा चुनाव में सिंधिया की जीत के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर तीन बार सांसद रह चुके हैं। वह पहले श्री आनंदपुर साहिब से और फिर दो बार लुधियाना से कांग्रेस सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और भाजपा में शामिल होकर लुधियाना से चुनाव लड़ा, लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग से हार गये। हार के बाद भी मोदी सरकार में उन्हें मंत्री पद दिया गया।
सूत्रों की मानें तो रवनीत सिंह बिट्टू को पहले हरियाणा से राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पानी के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा में विवाद के चलते वह हरियाणा से राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं थे। इसके अलावा, कई बड़े नेता हरियाणा सीट के दावेदार हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऐसे में भाजपा हाईकमान कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

RN/QA नवनीत रंधावा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी

युबा सिटी (अमेरिका) : फ्रीडम होम है एंड होस्पाइस में बतौर RN/QA कार्यरत नवनीत रंधावा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण तथा विकास में विश्वास रखती, जन कल्याण के लिये काम कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत घोड़ पीठ में लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल हलके के 29 गाँवों में आधुनिक स्टेडियमों के निर्माण पर 9 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करेंगे : डॉ. इशांक कुमार*

-मॉडल स्टेडियमों में खिलाडिय़ों को मिलेंगी हर एक सुविधा – डॉ. चब्बेवाल होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा हलके से विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने बताया कि हलके के 29 गाँवों में 9...
Translate »
error: Content is protected !!