शहीद सिपाही मंजीत सिंह का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,

by

खेड़ा कोटली (दसूहा) 01 नवंबर: शहीद सिपाही मंजीत सिंह का आज उनके गांव खेड़ा कोटली में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, इस मौके पर शहीद के भाई अवतार सिंह ने चिता को अग्नि दी।
शहीद मंजीत सिंह के परिवार में उनके माता-पिता, चार बहने व एक भाई मौजूद है। गांव के श्मशानघाट में सैंकड़ों लोगों ने देश पर जान कुर्बान करने वाले सिपाही मंजीत सिंह को नम आंखों से अंतिम विदायगी दी, जहां सेना की टुकड़ी की ओर से गार्ड आफ आनर भी दिया। सुबह साढ़े दस बजे के करीब शहीद की मृतक देह गांव पहुंचने पर चारो तरफ शोक की लहर दौड़ गई व अलग -अलग गांवों के लोगों के अलावा भारतीय सेना के अधिकारी, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अलग- अलग राजनीतिक शख्सियते भी शहीद को श्रद्धा के पुष्प भेंट करने की लिए पहुंची। वर्णनीय है कि सिपाही मंजीत सिंह 30 अक्टूबर को रात के समय ड्यूटी के समय एक धमाके के दौरान शहीद हो गए थे।
शहीद के परिवार से दुख सांझा करते हुए विधायक अरुण डोगरा ने कहा कि देश की सेवा करते हुए दी सिपाही मंजीत सिंह की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक अरुण डोगरा, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. कुलवंत सिंह हीर, जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कर्नल दलविंदर सिंह सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों के अलावा सैंकड़ों लोगों ने सिपाही मंजीत सिंह को श्रद्धाजंलि दी।
वर्णनीय है कि पंजाब के मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की ओर से बीते दिन सिपाही मंजीत सिंह, जिसने नौशहरा सैक्टर में देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जेपी नड्डा से मुलाकात कर डीएपी उर्वरक की 15 नवंबर तक पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करने का किया आग्रह

 नई दिल्ली । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से राज्य को आवंटित डीएपी उर्वरक की 15 नवंबर तक पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज मानसोवल के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के नतीजे में कालेज में सेजल रही प्रथम

गढ़शंकर । महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकाम. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज प्राचार्या मैडम गुरशरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की पहुंच गई SSP के पास, बोली- ‘वहां का नजारा स्वर्ग’, और फिर..बतौर मैनेजर नौकरी करने पहुंची थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इसकी जानकारी एक युवती ने दी, जिसे यहां बहुत अच्छे...
Translate »
error: Content is protected !!