खालसा कॉलेज माहिलपुर को पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली : प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर को इसी सत्र से बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की निरीक्षण टीम ने कॉलेज के साइंस ब्लॉक के शैक्षणिक ढांचे, स्टाफ, प्रयोगशालाओं और पूरे प्रशासनिक स्टाफ की जांच करने के बाद इस संस्था को इसी नए सत्र से बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है, जो इस संस्था के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि साइंस स्ट्रीम के तहत मेडिकल या नॉन मेडिकल विषयों में बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स में दाखिला लेने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थी सरकारी व निजी मेडिकल संस्थाओं में मेडिकल लैब टेक्नीशियन, क्लीनिकल लैबोरेटरी साइंटिस्ट, डायग्नोस्टिक लैब ऑपरेटर, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी टेक्नीशियन, पैथोलॉजी टेक्नीशियन, क्लीनिकल लैबोरेटरी साइंटिस्ट आदि के तौर पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह कोर्स विद्यार्थियों को मेडिकल रिसर्च संस्थाओं व दवा कंपनियों में रोजगार के अनगिनत अवसरों से भी जोड़ने वाला है। उन्होंने 12वीं (साइंस स्ट्रीम) पास कर चुके विद्यार्थियों से अपील की कि वे सीमित सीटों वाले इस कोर्स में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज में स्थित एडमिशन एंड काउंसलिंग सेल से संपर्क करें। इस अवसर पर सिख एजुकेशनल काउंसिल के अध्यक्ष संत साधु सिंह कहारपुर, संरक्षक डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा व महासचिव प्रोफेसर अपिंदर सिंह ने इस कोर्स को शुरू करने के लिए कॉलेज को मान्यता प्रदान करने पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रशासकों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी हुई कार्यशील – प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर रहेगी तीखी नजरः कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने मीडिया मानिटरिंग सैल का लिया जायजा होशियारपुर, 17 मार्च :  आगामी लोक सभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार गठित की गई जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन...
article-image
पंजाब

मोहाली के एक कोचिंग सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग : फिरौती का लेटर छोड़कर बदमाश फरार

पंजाब में मोहाली के डेराबस्सी में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक प्राइवेट ऑफिस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 19 सितंबर को दोपहर में हुई, जिसमें हमलावरों ने ऑफिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में 5 जनवरी को तीसरी प्रवेश परीक्षा 

होशियारपुर, 5 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में तीसरे बैच की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mbafpigirls.in पर उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!