FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को किया अरेस्ट

by

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर को अरेस्ट किया गया। अरेस्ट आरोपी की पहचान हरमनवीर के तौर पर हुई है। उसे 3 दिन पहले ही एफबीआई ने मोस्ट वांटेड घोषित किया था। इसके बाद पंजाबी गैंगस्टर और तस्कर हरमनवीर सिंह को कैलिफोर्निया हाईवे गश्त के अधिकारियों ने 21 जुलाई को सुबह स्टॉकटन, कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया।हरमनवीर सिंह वैंकूवर के रहने वाले और पंजाबी मूल के तस्कर रविंदर ढांडा के साथ मिलकर काम कर रहा था। ये लोग इंडिया की लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए पैसा लेकर काम करते हैं।

ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत गिरफ्तार किए गए बीसी (ब्रिटिश कोलंबिया) के रविंदर ढांडा, जसकरण बागड़ी और गुरतेज समाग की प्रत्यर्पण पर 22 जुलाई को बीसी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, अदालत ने इस मामले की अदालती कार्यवाही को पब्लिशल बैन कर दिया है। 20 जुलाई को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला था नाम गौरतलब है कि FBI की लॉस एंजिल्स इकाई ने 20 जुलाई को हरमनवीर सिंह की तस्वीर के साथ एक मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी की यह बड़ी कार्रवाई कैलिफोर्निया हाईवे गश्त अधिकारियों द्वारा की गई है।

उन्हें कब्जे में रखने और अमेरिका से नशीले पदार्थों के निर्यात की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए गए हैं। फर्जी पहचान से रह रहा है हरमनवीर एफबाआई के अनुसार हरमनवीर सिंह कनाडा में कई फर्जी नामों से रह रहे हैं। एफबीआई के अनुसार आरोपी हरी गौतम और हरमन संधू जैसे फर्जी नामों से भी जाना जाता है। 23 जून 2026 को लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

एफबीआई के मुताबिक रविंदर ढांडा मूल रूप से पंजाब का है और लंबे समय से कनाडाई नागरिक है। इका नेटवर्क वैंकूवर (कनाडा) से आपरेट होता है। यह नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में बड़े पैमाने पर कोकीन और मेथमफेटामाइन की तस्करी के लिए जिम्मेदार है। इस सिंडिकेट द्वारा हर हफ्ते 100 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स को लंबे ट्रकों के जरिए भारत-लिंक्ड नेटवर्क की मदद से सीमा पार भेजा जाता था। जानें क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल: अमेरिकी न्याय विभाग और FBI की तरफ कनाडा और अन्य देशों की एजेंसियों के साथ मिलकर तस्करों और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसको आपरेशन हार्ट बाल नाम दिया गया। इस आपरेशन में 37 अपराधियों/सस्पेक्ट्स को नामजद किया गया था।

यह ऑपरेशन लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा जैसे भारत आधारित और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाया गया है। अमेरिका में कुल 24 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसके साथ ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान भी शुरू किया गया था, जिसके तहत FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 50 हजार डालर के इनाम की घोषणा की थी।  FBI के अनुसार, हरमनवीर सिंह इंटरनेशनल आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांटेड है, जो प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के वितरण और उन्हें वितरण के इरादे से अपने पास रखने की साजिश में लिप्त था।

31 वर्षीय यह आरोपी हरी गौतम और हरमन संधू जैसे फर्जी नामों का भी इस्तेमाल करता है। FBI ने आगे बताया कि सिंह रविंदर ढांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी का काम करता है। ढांडा समूह कथित तौर पर पूरे अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में ड्रग तस्करी संगठनों के लिए कोकीन और मेथमफेटामाइन की तस्करी करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
article-image
पंजाब

भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

गढ़शंकर :  भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका आयोजन खाद्य निगम के प्रबंधक संजय कुमार तनेजा व स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य...
article-image
पंजाब , समाचार

सीजेएम अपराजिता जोशी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा : बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सुनी और कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 24 जुलाई:   सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एसएएस नगर के निर्देशन में और दिलबाग सिंह जोहल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर के नेतृत्व में अपराजिता जोशी,  सीजेएम-सह-सचिव,...
Translate »
error: Content is protected !!