DC व SSP ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा : मुख्य मेहमान के तौर पर स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा करेंगे शिरकत

by

होशियारपुर, 10 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पुलिस लाईन होशियारपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस संबंधी जिला स्तरीय समारोह  हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों के प्रमुखों को सौंपी गई जिम्मेदारी गंभरीता व तनदेही से निभाने के निर्देश दिए। वे आज पुलिस लाइन ग्राउंड में विभाग प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम भव्य तरीके से मनाया जाएगा, जिसमें स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समागम में विभिन्न स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व पी.टी.शो के अलावा विभिन्न सुरक्षा बलों की ओर से शानदार मार्च पास्ट होगा। इस दौरान जहां मुख्य मेहमान की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में विलक्षण सेवाएं देने वालों का भी सम्मान होगा। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक, मैडिकल सुविधा, ग्राउंड की सफाई, स्टेज की सजावट, पीने के पानी की व्यवस्था आदि अन्य जरुरी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनाई जाने वाली हिदायतों से अधिकारियों को परिचित करवाया व पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाषा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूल नसराला में शानदार नाटक कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने मिमिक्री का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब हंसाया

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के दिशानिर्देशों के तहत, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर ने भाषा मंच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला के सहयोग से एक अद्भुत नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब

पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने 13 पदक : रयान, आरुष, नायरा, आर्यांश, धैर्य और विवेक ने जीते जिला होशियारपुर के लिए गोल्ड मेडल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने कोच शिहान जगमोहन विज से कोचिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विधिवत रूप से किया चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर का शुभारंभ

नाहन 19 मार्च- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर...
Translate »
error: Content is protected !!