खालसा कॉलेज में कैरियर गाइडेंस पर लेक्चर करवाया 

by
गढ़शंकर, 22 मार्च: गढ़शंकर के बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में आई.क्यू.ए.सी. व कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक लेक्चर करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता  पूजा शर्मा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवांशहर ने बताया कि कैसे छात्र 10+2 और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के लिए आवेदन करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भी जागरूक किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिं. जगदीश रॉय ने अपना लेक्चर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित किया और बताया कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसे कैसे मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना जीवन अनुशासन में रहकर जीने के लिए प्रेरित किया तथा अपनी बात को किसी के सामने रखने के लिए अपनी वाणी पर पकड़ मजबूत करने के लिए जागरूक किया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने मेहमानों का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। लेक्चर का संचालन प्रो. नवदीप सिंह अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा काबू, मामला दर्ज

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अदालत में पेश न होने के भगौड़ा काबू पुलिस ने उसके खिलाफ मामला कर लिया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के...
article-image
पंजाब

Seven-day NSS camp organized at

Volunteers transformed the school during the camp Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.8 Under the directions of Assistant Director of Youth Services Department Punjab, Preet Kohli, a 7-day National Service Scheme camp was organized by the National Service...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!