खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

by

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख खर्च करने पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग कर दी गई है। दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर किया गया है। जिसका खर्च 25 लाख रुपए बताया जा रहा है, जबकि यह काम 3-4 लाख रुपए से ज्यादा का नहीं है। उन्होंने इसे एक स्कैम बताया है।
वहीं दूसरी तरफ, अमृतसर के फताहपुर स्थित बाबा साहब सिंह सेटेलाईट का नाम बदल कर मोहल्ला क्लीनिक रख दिया गया है। विधानसभा सेंट्रल के भाजपा इंचार्ज डॉ. राम चावला की तरफ से रोष प्रदर्शन कर इस मोहल्ला क्लीनिक का विरोध किया गया है। डॉ. राम चावला ने बताया कि पंजाब सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से जो मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं, वहां पहले से ही अस्पताल थे। जिसे बंद करवा कर आम आदमी पार्टी ने अपने मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं और उस पर पंजाब के सीएम भगवंत मान की फोटो लगा दी गई है।
नाम बदलने का विरोध
डॉ. चावला ने बताया कि अमृतसर के फताहपुर स्थित सेटेलाईट अस्पताल का नाम पांच प्यारे साहब सिंह के नाम पर रखा गया था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने वे नाम बदल कर उसे मोहल्ला क्लीनिक कर दिया है। जिसके बाद इलाका निवासियों में काफी रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
article-image
पंजाब

दोस्त ने कहा आखिर तक लड़ा : सिद्धू मूसेवाला ने 2 राउंड किए थे फायर , गाड़ी को भगाने की भी कोशिश की , लेकिन साहमने स्व ऑटोमेटिक गन से हो रही थी फायरिंग

मासी के पास जा रहा था सिद्धू, उन पर तीन तरफ से हुई फायरिंग लुधियाना : रविवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिन-दिहाड़े गोलियां चला कर कत्ल कर दिया गया। इस घटना के...
article-image
पंजाब

धर्मकोट में नशे की हालत में युवक का वीडियो वायरल

पुलिस ने पहचान शुरू की, एसपी-डी ने वीडियो वायरल करने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की मोगा। मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव नूरपुर हाकिमा से नशे की हालत में एक...
Translate »
error: Content is protected !!