पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश : जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम की घोषणा के खिलाफ कंपनी पहुंची हाईकोर्ट

by

चंडीगढ़ : जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी को बंद करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि यदि अगली सुनवाई पर जवाब नहीं आया तो संबंधित अधिकारी को खुद कोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा। मालब्रोस ने अपनी फैक्टरी के बाहर चल रहे प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने सरकार को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिया था। आदेश के बावजूद कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, डीसी और एसएसपी फिरोजपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हाईकोर्ट ने पूछा था कि वह बताएं कि क्यों न उन सभी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाया जाए। बाद में जस्टिस विनोद भारद्वाज ने अवमानना के इस मामले को उस बेंच को रेफर कर दिया था जो अवमानना के मामलों की सुनवाई कर रही है। इसके चलते अब यह मामला जस्टिस अरविंद सांगवान की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आया है।
अवमानना मामले में फैक्टरी की तरफ से अब एक अर्जी दायर कर मुख्यमंत्री की फैक्टरी बंद करने की घोषणा पर कार्रवाई न करने का निर्देश जारी करने की अपील की है। साथ ही 23 दिसंबर को हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया था उस पर सरकार ने अब तक जो कार्रवाई की है, उसकी स्टेटस रिपोर्ट तलब करने की अपील की है। साथ ही कंपनी ने अपील की है कि कच्चा माल कंपनी के भीतर जाए यह सुनिश्चित करने का पंजाब सरकार को निर्देश जारी किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Khalsa College Domeli’s football

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 8 :  The football team of students of Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution run under the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee, won the bronze medal by securing...
article-image
पंजाब

शराब ठेकों का आवंटन ड्रा के माध्यम से – नई एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी, पंजाब में पॉक्सो केसों की सुनवाई के लिए बनेंगी दो फास्ट ट्रैक कोर्ट – पंजाब कैबिनेट के फैसले

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए निचली अदालतों में न्यायिक विंग के 3842 अस्थायी पदों को स्थायी पदों में बदलने को मंजूरी दे दी।...
article-image
पंजाब

Punjab Government Fully Committed to

Defence Services Welfare Minister inaugurates renovation of Sainik Rest House – Pays tribute to martyrs during visit to District Defence Services Office Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 7 :Punjab’s Minister for Defence Services Welfare, Freedom...
article-image
पंजाब

दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार को उस की जिम्मेदारी बताने से पहले पंजाब में अपनी जिम्मेदारी तैय करवाये आप नेता : तीक्ष्ण सूद

तीन दिन पहले बनी सरकार पर महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का दबाव डालने की बजाए भगवंत मान से 3 साल का हिसाब चुकता करवाया जाए : सूद होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :...
Translate »
error: Content is protected !!