सैला खुर्द में ट्राले ने कुचली जिंदगी की रफ्तार, दो मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर मौत : भीषण टक्कर के बाद एक व्यक्ति ट्राले में फंसा, दूसरा सड़क किनारे जा गिरा; चालक ट्राला छोड़कर फरार

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर अनाज मंडी सैला खुर्द के पास देर रात करीब आठ वजे हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दिलबाग सिंह निवासी रायपुर गुज्जरां और *शक्ति सिंह निवासी कितनां* की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB-24-D-0813 पर सैला खुर्द से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर से गढ़शंकर की तरफ जा रहे *ट्राला नंबर PB-03-AJ-4868* की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ट्राले में फंस गया, जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्राला रुकवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक वाहन रोकने के बाद मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस, एंबुलेंस के लिए भी करना पड़ा इंतजार :

हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। लोगों के मुताबिक दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जबकि इसके काफी समय बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की भयावहता के बीच राहत एवं बचाव व्यवस्था में हुई देरी को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला कब्जे में ले लिया :

और दोनों मृतकों के शवों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड : भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया

शिमला : चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
पंजाब

गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

दिल्ली एफसी ने आरसीएफ कपूरथला को 2-0, पीएचएफ माहिलपुर ने एफए बद्दो को 2-0 से हराया : सीआरपीएफ जालन्धर व आईएफसी फगवाड़ा की टीमें रही बराबरी पर

माहिलपुर , 16 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!