भवानीपुर माजरी में गूंजा कुश्ती का जोश, गुग्गा जाहिर पीर जी के छिंज मेले में उमड़ी भीड़ : जस्सा वाहोवाल ने जीती पटके की कुश्ती

by

गढ़शंकर : धन-धन गुग्गा जाहिर पीर जी की याद में गांव भवानीपुर माजरी और भवानीपुर भगतां की समूची ग्राम पंचायत की ओर से छिंज मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आयोजित कुश्ती मुकाबले आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। अखाड़े में पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

मेले के दौरान पटके की कुश्ती जस्सा वाहोवाल और लाली फगवाड़ा के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े में पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। अंत मे जस्सा वाहोवाल और लाली फगवाड़ा को हराकर पटके की कुशती में जीत दर्ज की।

इस अवसर पर सरपंच संजीव सिंह भवानीपुर, सरपंच सुरिंदर सिंह भवानीपुर भगता, लंबरदार महिंदर सिंह, लंबरदार गुरदास राम, बलवीर सिंह बैंस, बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह, बिंदर सिंह फौजी, धर्म सिंह पंच, पम्मी, सोनू राणा, सोढ़ी सिंह, शाम लाल पंच, देवराज और रामदास सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेले में विशेष रूप से गगनदीप सिंह सेखों, एसएचओ गढ़शंकर तथा बीनेवाल चौकी इंचार्ज भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

गांववासियों ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े हैं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधा को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

International Day Against Drug Abuse

SDM encourages recovering addicts to reconnect with mainstream society Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 26 : Under the guidelines of the Department of Social Security and Women & Child Development, the District Administration Hoshiarpur organized...
पंजाब

सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर तक कर लिया जाएगा पूरा: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बजवाड़ा स्थित बनने वाले इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा 30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य हो चुका है मुकम्मल, अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का...
article-image
पंजाब

वोटर हैल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं वोट संबंधी विवरणः जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 26 मार्चः      भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों व वोटरों की सुविधआ के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्स चलाई गई हैं, जिनके इस्तेमाल से लोग अपनी वोट व इससे संबंधित अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!